केनरा बैंक, जेएसडब्ल्यू एनर्जी सहित 13 कंपनियां इंडिया सूचकांक में शामिल
नई दिल्ली । केनरा बैंक, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, एनएचपीसी और जिंदल स्टेनलेस सहित 13 कंपनियों को एमएससीआई इंडिया सूचकांक में शामिल किया जाएगा। सूचकांक का संकलन करने वाले एमएससीआई के अनुसार, बॉश, केनरा बैंक, इंडस टावर्स, जिंदल स्टेनलेस, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, मैनकाइंड फार्मा, एनएचपीसी, पीबी फिनटेक, फीनिक्स मिल्स, सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया, सुंदरम फाइनेंस, थर्मैक्स और टोरेंट पावर एमएससीआई इंडिया सूचकांक में शामिल होने वाली कंपनियां हैं। दूसरी ओर तीन कंपनियां बर्जर पेंट्स, इंद्रप्रस्थ गैस और वन97 कम्युनिकेशंस सूचकांक से बाहर हो गईं। इसमें कहा गया,एमएससीआई (मॉर्गन स्टेनली कैपिटल इंटरनेशनल) ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स के घटकों में बदलाव 31 मई 2024 को कारोबार के अंत में होगा। सूचकांक में शामिल की गईं कुछ कंपनियां बीएसई पर बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका, पैट कमिंस शुरुआती मैचों से बाहर
कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज ज्यादातर मैचों से बाहर
एबी डिविलियर्स ने चुना टी20 का महानतम खिलाड़ी, न लसिथ मलिंगा न विराट कोहली
गंगा में नाव पर इफ्तारी का वीडियो वायरल, नॉनवेज खाने के आरोप
बंधुआ मजदूरी पर सख्त एक्शन, SIT टीम का गठन