अवैध रुप से कच्ची महुआ शराब बेचते 2 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर । पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में अवैध शराब एवं गांजा एवं नशीली दवाई के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु लगातार आदेशित किया जा रहा है जिसके परिपालन में थाना चकरभाठा क्षेत्रों में सतत् निगाह रखी गई मुखबिर सूचना मिला की दो व्यक्ति भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहे है थाना चकरभाठा द्वारा टीम बनाकर दबिश देकर आरोपी 1.जय सिंह कुर्रे पिता स्व अवधा कुर्रे उम्र 60 साल निवासी नगाराडीह थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब कीमती 2000 रुपये एवं आरोपी दिलीप कुर्रे पिता हरप्रसाद बंजारे उम्र 26 साल निवासी नगाराडीह थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से के 25 लीटर कीमती 3750 रुपये कुल जुमला 40 लीटर कीमती 5750 रुपये बरामद कर आरोपियो को गिरफ्तार कर आरोपियो के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है।
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं की गूंजी आवाज
डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी