वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू, भोपाल में अनुभूति शिविर का आयोजन
भोपाल : वन विभाग द्वारा अनुभूति कार्यक्रम वर्ष 2023-24 के अंतर्गत वन, वन्यप्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड, भोपाल के समन्वय से आयोजित प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 20 जनवरी को चतुर्थ शिविर आयोजित किया गया, जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नरेला शंकरी, भोपाल के 123 छात्र-छात्राओं एवं 05 शिक्षक सहित कुल 128 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
अनुभूति कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर के रूप में ए.के. खरे, सेवानिवृत्त, उप वन संरक्षक उपस्थित रहे। कैम्प का संचालन सुनील कुमार सिन्हा, सहायक संचालक, वन विहार द्वारा किया गया। इस दौरान पदमाप्रिया बालाकृष्णन, संचालक वन विहार, राहुल सिंह, इकाई प्रभारी सफारी, रविकांत जैन, इकाई प्रभारी पर्यटन, वन विहार, लाजरूस लाकड़ा, इकाई प्रभारी प्रबंधन, वन विहार, विजय नंदवंशी, बायोलॉजिस्ट, वन विहार तथा अन्य अधिकारी / कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
शिविर में सम्मिलित हुए प्रत्येक बच्चे को अनुभूति बैग, केप, पठनीय सामग्री, स्टीकर, पेन, ब्रोशर, बैच प्रदान किए गए। विद्यार्थियों को पक्षी दर्शन, वन्यप्राणी दर्शन, प्रकृति पथ भ्रमण एवं वन, वन्यप्राणी व पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियाँ कराई गई तथा जानकारी प्रदान कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। नवाचार के रूप में रेस्क्यू गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात प्रतिभागियों को छोटे समूहों में बांटकर पर्यावरण से सम्बंधित रोचक खेल जैसे- फूड वेब, पक्षियों के प्रवास के द्वारा प्रकृति में चल रही अंतर क्रियाओं एवं विभिन्न जीवों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा बाघ के बारे में एक फिल्म भी दिखाई गई। स्पॉट क्विज में अनामिका तिवारी प्रथम, सैफाली लोधी द्वितीय एवं अनुष्का शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को औषधीय पौधों सम्बंधी जानकारी म.प्र. राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा प्रदाय किये गये सेम्पल के माध्यम से दी गई। कार्यक्रम के अंत में शिविर में सम्मिलित बच्चों को शपथ दिलाई जाकर पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र वितरण किए गए।
गिरते रुपया पर कांग्रेस का निशाना, अमिताभ बच्चन को याद दिलाया 2013 का ट्वीट
ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
इंदौर में करण औजला का बड़ा कॉन्सर्ट, नगर निगम ने की साउंड सिस्टम जब्ती
न स्टे, न राहत: सोम डिस्टिलरीज केस 23 मार्च को फिर टॉप प्राथमिकता पर सुना जाएगा
इंदौर में फायर वाहनों के नाम पर लाखों का घोटाला सामने आया