एयर इंडिया की उड़ान में बड़ी लापरवाही, यात्री के खाने में मिली ब्लेड
एयर इंडिया की बंगलूरू से सेन फ्रांसिस्को जाने वाली एक उड़ान में लापरवाही का मामला सामने आया है। उड़ान में यात्रा कर रहे एक यात्री के खाने में ब्लेड मिली है। एयरलान ने भी अपनी गलती मानी है।एयरलाइन के मुख्य ग्राहक अनुभव अधिकारी (चीफ कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिसर) राजेश डोगरा ने बताया कि एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि हमारी एक उड़ान में सवार एक मेहमान के खाने में कोई बाहरी वस्तु पाई गई। जांच के बाद पता चला है कि यह हमारे कैटरिंग पार्टनर की सुविधाओं में इस्तेमाल होने वाली वेजिटेबल प्रोसेसिंग मशीन से आई है। हमने अपने कैटरिंग पार्टनर के साथ मिलकर ऐसी किसी भी घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के उपायों को मजबूत करने के लिए काम किया है। जिसमें प्रोसेसर की ज्यादा बार जांच करना शामिल है, खासतौर पर किसी भी सब्जी को काटने के बाद।
केरल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी किए 55 उम्मीदवारों के नाम, पहली ब्रिगेड तैयार
दीक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी समाज और देश के विकास में सहयोग दें और बने जिम्मेदार नागरिक : राज्यपाल पटेल
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026
बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति
डिजिटल दौर में बदली तस्वीर: फैंसी स्टोर से प्रीति यादव बनीं नई पीढ़ी की आत्मनिर्भर उद्यमी