बीजापुर मुठभेड़ में 13 माओवादियों के शव बरामद
बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुई मुठभेड़ में 13 नक्सलियों के शव बरामद हो गए हैं। मंगलवार देर रात तक 10 ही शव मिलने की सूचना थी। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव के मुताबिक करीब 18 घंटे चले एनकाउंटर में कुल 13 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें महिला नक्सली भी हैं।
मंगलवार सुबह 6 बजे से शुरू हुई मुठभेड़ रात करीब 11 बजे खत्म हुई। जवानों ने नक्सलियों के पास से एके-47, एलएमजी जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि सरकार नक्सलियों से चर्चा के लिए तैयार है।
शीत्सांग: विकास, स्थिरता और आधुनिकता की दिशा में नया अध्याय
2024 में पैरालाइसिस अटैक के बाद पंडवानी गायिका तीजन बाई की सेहत पर लगी नजर
अमित शाह का आरोप: AAP सरकार ने राज्य को किया पीछे, डबल इंजन लाएगा बदलाव
दानिया शाह के पति की विवादित शादी, नई दुल्हन सिर्फ 9वीं क्लास की स्टूडेंट