पोर्च की दोनों कारों की बुकिंग प्रारंभ
नई दिल्ली । भारतीय बाजार में पोर्च कंपनी ने 911 कारेरा और कारेरा 4 जीटीएस लॉन्च कर दी गई हैं। इन दोनों मॉडल की बुकिंग शुरू कर दी गई है। इनकी डिलीवरी 2024 के आखिर तक मिलना शुरू होगी। ग्राहक इन्हें ऑनलाइन या अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं।
पोर्च 911 कारेरा में 3 लीटर ट्विन-टर्बो बॉक्सर इंजन दिया गया है। यह एक हाइब्रिड कार है, जिसमें फोर-वे एडजस्टेबल स्पोर्ट सीट, मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप, रिवर्स कैमरा, क्रूज कंट्रोल, टू-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह गाड़ी 3.9 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 294 किमी प्रति घंटा है। पोर्चे 911 कारेरा 4 जीटीएस में 3.6 लीटर 6 सिलेंडर टर्बोचार्ज बॉक्सर इंजन दिया गया है। इसमें 12.6 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले, 10.9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग, अडास जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। यह गाड़ी 3 सेकेंड में ये कार 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 312 किमी प्रति घंटा है। बता दें कि इन लग्जरी कारों की कीमतें क्रमश: 1.99 करोड़ रुपये और 2.75 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम है।
इंदौर में ई-रिक्शा नियम लागू, जांच में 5 हजार अवैध वाहन पकड़े गए, 10 दिन में सुधार की मोहलत
ग्वालियर में सेवानिवृत्त कर्मचारी पर गंभीर आरोप, बैकडेट में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर का मामला
सुप्रीम कोर्ट ने सोम डिस्टिलरीज को नहीं दी तत्काल राहत, मामला फिर हाई कोर्ट के पाले में, 18 मार्च तक जवाब दाखिल करने का निर्देश, 20 मार्च को हाई कोर्ट करेगा अंतरिम राहत पर फैसला
रतलाम: मीजल्स से 9 वर्षीय बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देने में लगाई पांच दिन