अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश में चार गिरफ्तार
वाशिंगटन । अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे तीन भारतीयों समेत चार लोगों को कनाडा सीमा से सटे एक स्थान से गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी सीमा गश्ती दल ने एक महिला सहित चार लोगों को उस समय गिरफ्तार किया, जब वे बफेलो शहर में अंतरराष्ट्रीय रेलमार्ग पुल पर चलती मालगाड़ी से कूदे थे। चौथा शख्स डोमिनिकन गणराज्य का नागरिक है। पुलिस के करीब आते ही पुरुषों ने उस महिला को छोड़ दिया जो घायल हो गई थी और वहां से फरार हो गए लेकिन पुलिस ने पुरुषों का पीछा करके उन्हें पकड़ लिया गया। घायल महिला को एरी काउंटी शेरिफ के अधिकारियों और अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा अधिकारियों (सीबीपी) ने प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद महिला को एम्बुलेंस से स्थानीय चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। जांच से पता चला है कि इन चारों लोगों के पास कोई दस्तावेज़ नहीं थे। मीडिया को बताया गया है कि तीनों पुरुषों को बटाविया संघीय निरोध केंद्र में हिरासत में रखा गया है जहां वे निर्वासन की सुनवाई होने तक बंद रहेंगे।
ईरान युद्ध से फूड डिलीवरी, कॉस्मेटिक्स और कपड़ा उद्योग सेक्टर भी हो सकता है प्रभावित
बीजेपी तमिलनाडु में चुनाव से पहले टीवीके को एनडीए गठबंधन में चाहती है जोड़ना
गोदरेज प्रॉपर्टीज ने कोयम्बटूर में खरीदी 44 एकड़ जमीन, आवासीय प्रोजेक्ट की तैयारी
असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी