आईएमडी ने महाराष्ट्र-कर्नाटक में भारी बारिश का जारी किया अलर्ट
देश के कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है तो कुछ हिस्सों में प्री मानसून बारिश होने से लोगों को चुभती-जलती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आठ जून से लेकर 12 जून तक उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलेगी।आईएमडी के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान महाराष्ट्र के तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर बारिश, आंधी और तूफान जारी रहने की संभावना है।
इसके साथ ही अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वी भारत, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में उमस और सताएगी। आठ जून से एक बार फिर से लू का प्रकोप बढ़ने लगेगा।वहीं, मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि यूपी में हालांकि अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। लेकिन आठ से 10 जून तक लू का प्रकोप देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
इंदौर में ई-रिक्शा नियम लागू, जांच में 5 हजार अवैध वाहन पकड़े गए, 10 दिन में सुधार की मोहलत
ग्वालियर में सेवानिवृत्त कर्मचारी पर गंभीर आरोप, बैकडेट में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर का मामला
सुप्रीम कोर्ट ने सोम डिस्टिलरीज को नहीं दी तत्काल राहत, मामला फिर हाई कोर्ट के पाले में, 18 मार्च तक जवाब दाखिल करने का निर्देश, 20 मार्च को हाई कोर्ट करेगा अंतरिम राहत पर फैसला
रतलाम: मीजल्स से 9 वर्षीय बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देने में लगाई पांच दिन