नक्सलियों ने की ग्रामीणों की हत्या
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सुकमा में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है।बता दें कि नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। दोनों मृतक ग्रामीणों की पहचान सोड़ी हूंगा और माड़वी नंदा के रूप में की गई है।बताया जा रहा है कि नक्सलियों की पामेड़ एरिया कमेटी ने दोनों ग्रामीणों की हत्या की जिम्मेदारी ली है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वहीं नक्सलियों ने दोनों ग्रामीणों की मौत के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताया है।
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं की गूंजी आवाज
डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी