पानी भरे गड्ढे में घुसी स्कॉर्पियो, 8 मौतें
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर में साढ़े 8 बजे लडुवा गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटते हुए पानी भरे गड्ढे में जा घुसी। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल ड्राइवर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं देर रात एक और युवक का शव गड्ढे से निकाला गया। मृतकों में एक परिवार के 4 सदस्य थे। जिस गड्ढे में स्कॉर्पियो घुसी थी वो झाडिय़ों से घिरा था, उसमें करीब 10 फीट पानी भरा हुआ था। हादसे के बाद गाड़ी के सभी गेट लॉक हो गए, कांच भी बंद थे, जिससे कोई बाहर नहीं निकल सका। सिर्फ ड्राइवर के गेट कांच खुला था, जिसे लोगों ने खिडक़ी से खींचकर बाहर निकाल लिया। फिर हादसे की सूचना पुलिस को दी। सभी दिवाली मनाकर कुसमी से सूरजपुर लौट रहे थे।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नई रणनीति, आदिवासी क्षेत्रों में धार्मिक-सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश
स्टार्क-हेजलवुड IPL के शुरुआती मैचों से बाहर, टीमों को बड़ा झटका
अनिल अंबानी से दूसरे दिन भी CBI की पूछताछ, ₹2929 करोड़ घोटाले की जांच तेज
रामगोपाल वर्मा का बॉलीवुड पर निशाना, ‘धुरंधर 2’ को बताया डरावनी फिल्म
‘जितने चमड़े हैं, उधेड़े जाएंगे…’: रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान