बारिश की वजह से रद्द हुआ श्रीलंका-नेपाल मैच
टी20 विश्व कप 2024 का 23वां मैच श्रीलंका और नेपाल के बीच बुधवार को बिना खेले ही रद्द हो गया। बारिश की वजह से यह मुकाबला बिना टॉस के रद्द हो गया। इसी के साथ दोनों टीमों के खाते में एक-एक हो गया है। ग्रुप डी की अंक तालिका में नेपाल चौथे पायदान पर है जबकि श्रीलंका पांचवें स्थान पर है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका छह अंकों के साथ शीर्ष पर है। उन्होंने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब उन्हें अपना चौथा मुकाबला नेपाल के खिलाफ 15 जून को खेलना है।इससे श्रीलंका की टी20 विश्व कप के दूसरे दौर में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं और ग्रुप डी में नेपाल के लिए मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। दोनों टीमें अभी भी टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। नेपाल की नजरें अब दक्षिण अफ्रीका पर टिकी हैं। प्रोटियाज ने पहले ही टी20 विश्व कप के अगले दौर के लिए अपना टिकट बुक कर लिया है। श्रीलंका का अंतिम मैच 17 जून को नीदरलैंड के खिलाफ है।
पीएम योजना के तहत विद्यार्थियों ने कोलकाता में लिया ज्ञान-विज्ञान का अनुभव
आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले राज्यपाल पटेल
हर हाथ को काम, हर खेत को पानी, यही हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईरान ने पुष्टि की: देश के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी का निधन