पूर्वान्चल में चल रही है इण्डिया गठबंधन के पक्ष में लहर
बस्ती । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी बसन्त चौधरी ने दावा किया कि पूर्वान्चल में इण्डिया गठबंधन की लहर चल रही है। भाजपा के जन विरोधी नीतियों से ऊबे लोग लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिये भाजपा प्रत्याशियों को सिरे से नकार रहे हैं। वे रविवार को बड़े बन स्थित शिविर कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
पत्रकारों से बातचीत में बसन्त चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ ही पार्टी के अनेक नेताओं पर देश की जनता ने अटूट भरोसा किया है। यही कारण है कि करारी हार को देखते हुये भाजपा नेताओं की भाषा बिगड़ गई है और वे मर्यादाहीन आचरण करने लगे हैं। पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देेते हुये बसन्त चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी ने मतदाताओं का भरोसा जीत लिया है। पिछड़ावर्ग, अल्पसंख्यक, दलित समाज के साथ ही सर्व समाज की एकजुटता का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश में गठबंधन की लहर चल रही है। कहा कि आम आदमी पार्टी नेता अरविन्द केजरीवाल ने वातावरण सृजन में शानदार योगदान किया है। कहा कि इण्डिया गठबंधन की एकजुटता और सामूहिक प्रयासों ने भाजपा के मंसूबोें पर पानी फेर दिया है। बस्ती लोकसभा क्षेत्र में पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी के पक्ष में लहर चल रही है। दावा किया कि अपार जन समर्थन से वे जीत का रेकार्ड बनायेंगे, कांग्रेंस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दिया है।
प्रेस वार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू ने कहा कि पार्टी ने गठबंधन प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी की जीत सुनिश्चित करने के लिये बूथवार तैयारियों को अंिितम रूप दे दिया है और कांग्रेस, सपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता परस्पर समन्वय से गांव- गांव जाकर लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिये आवाहन कर रहे हैं। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मो. रफीक खान, विश्वनाथ चौधरी, जिला महासचिव गंगा मिश्र के साथ ही कांग्रेस के अनेक नेता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इजराइल की ईरान को सख्त चेतावनी, “खतरा बने तो नहीं बख्शेंगे”
Indian Premier League 2026 से पहले Anil Kumble का बड़ा बयान
ऊर्जा और खनिज संसाधनों के वैश्विक समीकरण पर पड़ सकता है बड़ा असर
Indian Premier League 2026 से पहले टीमों की बढ़ी चिंता, 6 स्टार खिलाड़ी अभी भी रिहैब में